ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के खिलाफ किसानों की हुंकार: “एक इंच जमीन नहीं देंगे!”
ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के खिलाफ किसानों की हुंकार: “एक इंच जमीन नहीं देंगे!”
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रेविन्द्र पारीक
दादिया/तारपुरा : तारपुरा हवाई पट्टी पर प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के प्री-फिजिबिलिटी सर्वे की सूचना मिलते ही दादिया-तारपुरा क्षेत्र के किसानों में भारी रोष फैल गया। अपनी कीमती कृषि भूमि बचाने को लेकर किसानों ने सोमवार को दादिया मुख्य चौक में विशाल बैठक आयोजित कर सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी।
बैठक में हजारों किसानों ने एक स्वर में ऐलान किया कि प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए वे “एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।” किसानों का कहना है कि एयरपोर्ट बनने से इलाके के हजारों परिवारों पर बेघर होने और खेती छिनने का संकट मंडरा जाएगा।
किसानों ने राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मांग की कि एयरपोर्ट के लिए फतेहपुर बीड़ की सरकारी भूमि को प्राथमिकता दी जाए, ताकि किसानों की उपजाऊ जमीन और आजीविका सुरक्षित रह सके। किसानों के अनुसार प्रस्तावित सर्वे में दादिया-तारपुरा क्षेत्र की करीब 4000 बीघा भूमि अधिग्रहण के दायरे में आ सकती है।
बैठक में अर्जुन सिंह आर्य, भागीरथ मील, शर्मा आनंदीलाल मातवा, पूर्व सरपंच मोहनलाल, पूर्व सरपंच झाबरमल, पूर्व सरपंच श्रवण सिंह शेखावत, किसान नेता धने सिंह चौधरी एवं विजेंद्र सिंह काजला सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस दौरान भागीरथ मील, मूलचंद मातवा, अमरसिंह, फूलदास स्वामी, रामेश्वर मातवा, संतोष मील, मामराज मूंड, जगदीश फौजी सहित हजारों किसान मौजूद रहे।
सभा के अंत में “भारत माता की जय”, “जय जवान-जय किसान”, “इंकलाब जिंदाबाद” और “किसान एकता जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
किसानों ने घोषणा की कि आज 12 मई मंगलवार शाम 5:15 बजे तारपुरा हवाई पट्टी के सामने दादिया, तारपुरा एवं आसपास के गांवों के किसानों की विशाल सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147698


