भादरा में स्टूडेंट पर हमले का सादुलपुर में विरोध:सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
भादरा में स्टूडेंट पर हमले का सादुलपुर में विरोध:सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर के ग्राम मलसीसर निवासी छात्र रजत शर्मा पर हुए हमले के मामले में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार और पुलिस महानिदेशक के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी राजगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भादरा थाना क्षेत्र में एक बस संचालक द्वारा छात्र रजत शर्मा पर हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है।
बोले-दिनदहाड़े हुई घटना से आमजन से रोष
ज्ञापन में पुलिस पर लापरवाही बरतने और असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से आमजन में भय का माहौल है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञापन में बताया कि अपराधियों में पुलिस और कानून का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है।
कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग
मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि रजत शर्मा पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, यदि किसी पुलिस अधिकारी की अपराधियों से सांठगांठ सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं। ज्ञापन में सरकार से आमजन का विश्वास बनाए रखने और प्रदेश में भयमुक्त वातावरण कायम करने के लिए इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
ये रहे मौजूद
उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण यह ज्ञापन तहसीलदार रामसिंह सैनी को दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रीतम शर्मा एडवोकेट (अध्यक्ष), राघवेंद्र पारीक (सचिव), ओमप्रकाश शर्मा (सेवानिवृत्त कोषाधिकारी), राजेंद्र डोरवाल (पूर्व चेयरमैन चूरू जिला अरबन को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक), सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट और राजेश शर्मा एडवोकेट शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147698


