सुजानगढ़ स्टेशन रोड पर बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था:एडिशनल एसपी को सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा, नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग
सुजानगढ़ स्टेशन रोड पर बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था:एडिशनल एसपी को सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा, नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर की स्टेशन रोड पर पिछले कई सालों से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। यह रोड शहर की सबसे महत्वपूर्ण रोड है, जो शहर के मुख्य बाजार को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से जोड़ती है। रोड के बीच राजकीय बगड़िया उपजिला अस्पताल भी है। साथ ही कई स्कूलों और मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण स्थान भी है। समस्या को लेकर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार बोरड नें सोमवार को नए एडिशनल एसपी सतपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
रास्ते में खड़े होते हैं सैकडों वाहन
ज्ञापन में बताया कि घंटाघर से रवाना होकर अस्पताल होते हुए रामपुरिया कॉटेज की छोटी सी दूरी तय करने में किसी भी वाहन चालक को 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। कई बार यहां जाम लग जाने से और भी ज्यादा समय लगता है। इसका कारण ये है कि सैकड़ो वाहन लोग रास्ते के बीच खड़े कर देते हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है। क्षेत्र में रास्ते के दोनों तरफ वाहन खड़े करने की रोकटोक नहीं होने के कारण पूरी रोड की ट्रैफिक व्यवस्था खस्ताहाल है।
नो पार्किंग जोन घोषित कराने की मांग
उन्होंने लिखा कि इस रोड पर प्रमुख जगह नो पार्किंग जोन घोषित करवाने के साथ ही रोड पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि इस रोड की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके। साथ ही बगड़िया अस्पताल के पहले रामपुरिया कॉटेज से नया बाजार होते हुए बड़े वाहनों की एंट्री एक तरफा यातायात में बदल दी जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147698


