रानोली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:2 लाख की चोरी के मामले में डेढ़ साल से फरार था
रानोली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:2 लाख की चोरी के मामले में डेढ़ साल से फरार था
रानौली : रानोली पुलिस ने डेढ़ साल से फरार एक नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 2 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस द्वारा संगीन एवं गंभीर अपराधों में शामिल वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अभियान के तहत हुई है।
थानाधिकारी रामलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी 2025 को एक परिवादी ने रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय 10 से 12 बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने हथियारों के बल पर परिवार को धमकाते हुए सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली।
बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार निगरानी रखी। टीम ने आरोपी भरत सिंह उर्फ अजीत सिंह उर्फ भात्या पुत्र प्रहलाद सिंह राजपूत, निवासी पलसाना को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसे पहले भी रानोली थाना पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147692


