[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरगोठ में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर जनसुनवाई:किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध कर 8 आपत्तियां दर्ज कराईं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

सरगोठ में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर जनसुनवाई:किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध कर 8 आपत्तियां दर्ज कराईं

सरगोठ में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर जनसुनवाई:किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध कर 8 आपत्तियां दर्ज कराईं

रींगस : रींगस के ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में सोमवार को कोटपूतली से किशनगढ़ तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान शाम छह बजे तक आठ लोगों ने अपनी शिकायतें और आपत्तियां दर्ज करवाईं। जनसुनवाई में एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता ने प्रभावित किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध किया।

किसानों ने अपनी बेशकीमती जमीन के अधिग्रहण पर आपत्ति जताई। एसडीएम गुप्ता को आठ प्रभावित किसानों ने लिखित आपत्तियां दी। इस अवसर पर रामदेव सुण्डा, गोपाल यादव, अनिल कुमार, जगदीश प्रसाद, गिरधारी लाल, मंगलाराम, भैरू राम यादव, नन्दाराम, बाबुलाल कुड़ी, सीताराम, ओमप्रकाश सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles