[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में सूने मकान से लाखों के गहने-नकदी चोरी:बड़े बेटे के घर सोने गए थे बुजुर्ग, सूना मकान देख घुसे चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में सूने मकान से लाखों के गहने-नकदी चोरी:बड़े बेटे के घर सोने गए थे बुजुर्ग, सूना मकान देख घुसे चोर

लक्ष्मणगढ़ में सूने मकान से लाखों के गहने-नकदी चोरी:बड़े बेटे के घर सोने गए थे बुजुर्ग, सूना मकान देख घुसे चोर

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में रविवार रात एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कस्बे के वार्ड नंबर-23 निवासी जगदीश बिंवाल ने लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वो लक्ष्मणगढ़ में अपने छोटे बेटे के घर पर रहते हैं। उनका छोटा बेटा पवन कुमार जयपुर में रहकर काम करता है।

मकान सूना देख घुसे चोर

रविवार रात बड़े बेटे विनोद कुमार के किसी कार्यक्रम में जाने के कारण वो उसके घर पर सोने चले गए थे। इसी दौरान पीछे से मौका पाकर चोर पवन कुमार के सूने घर में घुस गए और दो कमरों में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।

नकदी, गहने चुराए

रिपोर्ट के अनुसार चोर एक सोने का गले का हार, सोने की रखड़ी, कानों के झुमके, नथ, सोने के झूमर, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पाजेब और चांदी की तागड़ी सहित करीब 40 से 50 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद जगदीश बिंवाल ने लक्ष्मणगढ़ थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles