कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना पर जनसुनवाई:गणेश्वर में किसानों ने जताया रोष, जमीन के बदले जमीन की मांग; आंदोलन की चेतावनी
कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना पर जनसुनवाई:गणेश्वर में किसानों ने जताया रोष, जमीन के बदले जमीन की मांग; आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के पास गणेश्वर में प्रस्तावित कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर सोमवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। गांव गांवड़ी पंचायत भवन में हुई इस जनसुनवाई में किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध किया।
किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
महावा, खादरा, गांवड़ी और भलभदासपुरा सहित आसपास के गांवों से आए किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी कृषि भूमि किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। उनका कहना था कि खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है, और जमीन जाने से उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
किसान बोले-विकास के नाम पर उजाड़ा जा रहा
जमीन के बदले जमीन देने की मांग
कई किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे के बजाय जमीन के बदले जमीन देने की मांग की। किसानों ने यह भी कहा कि यदि जबरन काम शुरू किया गया तो वे मौके पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा भूमि, मकान, बोरिंग और पेड़ों का नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। सहायक कलेक्टर ने भी किसानों की आपत्तियों और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147655

