[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में रोडवेज बस और पिकअप में भिड़ंत:टाइल्स सड़क पर बिखरी, ड्राइवर घायल; लाखनी मोड़ पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में रोडवेज बस और पिकअप में भिड़ंत:टाइल्स सड़क पर बिखरी, ड्राइवर घायल; लाखनी मोड़ पर हुआ हादसा

रींगस में रोडवेज बस और पिकअप में भिड़ंत:टाइल्स सड़क पर बिखरी, ड्राइवर घायल; लाखनी मोड़ पर हुआ हादसा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच 52 स्थित लाखनी मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और एक पिकअप की टक्कर में पिकअप ड्राइवर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिकअप और रोडवेज बस से भिड़ी

पुलिस के अनुसार, ये घटना तब हुई जब रींगस से सीकर की ओर टाइल्स से भरी एक पिकअप जा रही थी। उसी दौरान सीकर से रींगस आ रही एक रोडवेज बस में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में पिकअप ड्राइवर नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में पिकअप ड्राइवर नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

टाइल्स के डिब्बे सड़क पर बिखरे

इस हादसे में पिकअप ड्राइवर, चूरू निवासी नितेश कुमार मेघवाल पुत्र रामकुमार, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें रखी हुई टाइल्स के डिब्बे सड़क पर बिखर गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाने में खड़ा करवाया और मौके पर ट्रैफिक सुचारू करवाया। रोडवेज बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से रींगस भिजवाया गया। पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहां पर धायल पिकअप ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई।

Related Articles