सिंघाना में ग्राम विकास समिति की बैठक:आदर्श गांव बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, जैविक खेती को बढ़ावा देने का जोर
सिंघाना में ग्राम विकास समिति की बैठक:आदर्श गांव बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, जैविक खेती को बढ़ावा देने का जोर
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में सोमवार को ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत प्रमुख लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। ग्राम विकास विभाग के संयोजक चिरंजीलाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गांवों को आदर्श बनाने के अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।
गांव में अपेक्षित ध्यान नहीं दिया
बैठक में आदर्श गांव निर्माण की आवश्यकता, प्रक्रिया और रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी गई। संयोजक चिरंजीलाल ने बताया कि भारत की संस्कृति और अर्थव्यवस्था गांवों पर आधारित रही है, लेकिन आधुनिकीकरण और औद्योगीकरण की दौड़ में गांवों की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। इसके दुष्परिणाम आज समाज के सामने हैं, इसलिए गांवों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देकर उन्हें विकसित और आदर्श बनाना आवश्यक है।
जैविक खेती को बढ़ावा देने का जोर
15 से 30 मई तक गांव-गांव में विस्तारक भेजे जाएंगे
कार्यक्रम के तहत 15 से 30 मई तक गांव-गांव में विस्तारक भेजे जाएंगे। ये विस्तारक गांवों में संपर्क कर प्रमुख एवं प्रभावी लोगों की ग्राम विकास समितियों का गठन करवाएंगे। इसके बाद इन समितियों के माध्यम से गांवों को क्रमशः उदय ग्राम, प्रभात ग्राम एवं आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
ग्रामीण विकास में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया
इस अवसर पर जिला ग्राम विकास संयोजक रविंद्र कुमार जांगिड़ ने भी संबोधित किया और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में राजेश राणा, दिनेश शर्मा, विक्रम सिंह, डॉ. संदीप गुर्जर, संतोष कुमार, नरेश कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147655

