उदयपुरवाटी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सेमिनार:दो दर्जन मेधावी प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, उलब्धियों के बारे में बताया
उदयपुरवाटी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सेमिनार:दो दर्जन मेधावी प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित, उलब्धियों के बारे में बताया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर की जांगिड़ कॉलोनी स्थित राज्य सरकार के निशुल्क स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उलब्धियों के बारे में बताया
मुख्य अतिथि साध्वी डॉ. योगश्री नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्वभर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से भारत ने दुनिया को अपनी शक्ति का अहसास कराया था।
विशिष्ट अतिथि बीके सुनीता बहन ने युवाओं को विज्ञान, ध्यान और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को सहज राजयोग और मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया। आरएसएलडीसी के जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी और किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सेमिनार में लगभग दो दर्जन मेधावी प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के आयोजक संजय जांगिड़ ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूजा जांगिड़, गौरीशंकर जांगिड़, अजय वर्मा, मीना जांगिड़, करिश्मा असवाल, मोनिका कुमावत, प्रेरणा जांगिड़ और मोंटी सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुरारीलाल जांगिड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147610


