जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन:बेरला के खिलाड़ियों ने 75 मेडल जीतकर बढ़ाया मान
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन:बेरला के खिलाड़ियों ने 75 मेडल जीतकर बढ़ाया मान
सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में बेरला के खिलाड़ियों ने 75 मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता 9 और 10 मई 2026 को चिड़ावा स्थित राजस्थान शिक्षण संस्थान खेल मैदान में आयोजित की गई थी। बेरला के कुल 29 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने 35 स्वर्ण, 25 रजत और 15 कांस्य पदक सहित कुल 75 मेडल अपने नाम किए। इस प्रदर्शन से बेरला गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
योग शिक्षक महेंद्र सिंह और नवीन कुमार (राजपाल) पिछले पांच वर्षों से विलेज डेवलपमेंट ग्रुप बेरला के तत्वावधान में गांव के बच्चों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। सुबह और शाम के नियमित अभ्यास के माध्यम से बच्चों को राज्य स्तर तक पहुंचाने में दोनों प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि बेरला पूरे राजस्थान का एकमात्र ऐसा गांव बन गया है, जहां से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। इनमें ट्रेडिशनल, फॉरवर्ड बेंड, बैक बेंड, लेग बैलेंस, हैंड बैलेंस, स्पाइन, आर्टिस्टिक और रिदमिक योग शामिल थे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147612


