[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोगों के संघर्ष व जिजीविषा का प्रतीक है सोमनाथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोगों के संघर्ष व जिजीविषा का प्रतीक है सोमनाथ

लोगों के संघर्ष व जिजीविषा का प्रतीक है सोमनाथ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय सभागार में सोमवार को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर ‘सोमनाथ : भारतीय संस्कृति व इतिहास की गौरव गाथा’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रो एसडी सोनी ने कहा कि हमारी परम्परा, संस्कार, तप, त्याग आदि हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हम हर संकट से निकलने की क्षमता रखते हैं और यही हमारी ताकत है। इस क्षमता और ताकत का वास्तविक ध्वजावाहक सोमनाथ है। वास्तव में सोमनाथ भारतीय लोगों के संघर्ष व जिजीविषा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारतीय जनमानस के जुझारूपन और इस देश की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक रहा है, जिसे स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जाना प्रासंगिक है।

प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस, सांस्कृतिक व साहित्यिक समिति द्वारा पोस्टर निर्माण, निबन्ध, सोमनाथ संकल्प संवाद, व्याख्यान एवं संकल्प ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास, परम्परा व संस्कृति से रूबरू करवाने का स्तुत्य प्रयास है। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार खारड़िया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रम युवाओं को देश की सांस्कृतिक अस्मिता से जोड़ने का पावन प्रयास है। एनएसएस प्रभारी जयप्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रो सरोज हारित, प्रो मधु चौधरी, प्रो वीना ढेनवाल, प्रो अंजू ओझा, प्रो मोनिका शेखावत, प्रो वन्दना कुमारी, प्रो श्रेय, डॉ प्रशान्त कुमार, डॉ मधुसूदन प्रधान, डॉ सुमेर सिंह, डॉ अशोक कुमार, हरीश कुमार, कमलेश शर्मा, अजय तंवर आदि संकाय सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles