[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 24 में सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू, जेसीबी से तोड़ी गई पुरानी सड़क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

वार्ड 24 में सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू, जेसीबी से तोड़ी गई पुरानी सड़क

वार्ड 24 में सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू, जेसीबी से तोड़ी गई पुरानी सड़क

बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 24 में दुलीचंद हलवाई की दुकान से लेकर जटियां गर्ल्स विद्यालय तक नगरपालिका द्वारा स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य के तहत पुरानी सड़क तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा जेसीबी एवं मजदूरों की सहायता से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार यह सड़क करीब वर्ष 2008 में स्वर्गीय रामअवतार चेजारा के कार्यकाल में बनाई गई थी। यह मार्ग जटियां गर्ल्स विद्यालय, राणासर एवं कुम्हारों के मोहल्ले का मुख्य रास्ता है। लंबे समय से सड़क पर गड्ढे होने तथा बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। अब कार्य शुरू होने पर लोगों ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग उठाई है ताकि भविष्य में परेशानी न हो।

नगरपालिका बिसाऊ द्वारा 2 फरवरी 2026 को ई-निविदा सूचना संख्या 07/2025-26 के तहत 26.31 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का टेंडर जारी किया गया था। टेंडर के अनुसार निर्माण कार्य की समयावधि दो माह निर्धारित की गई थी, जो नियमानुसार 30 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने निजी कार्यों का हवाला देते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी को लिखित आवेदन देकर समयावधि बढ़ाने की मांग की थी। निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने नियमानुसार पेनल्टी लगाने की मांग भी उठाई है।

अब यह निर्णय नगरपालिका प्रशासन और अधिकारियों पर निर्भर करेगा कि वे ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। लोगों का कहना है कि यदि नियमानुसार पेनल्टी वसूली जाती है तो इससे नगरपालिका की आय में भी वृद्धि होगी।

Related Articles