[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लेखक और इतिहासकार डॉ. खेमचन्द सोनी ‘साथी सम्मान’ से होंगे सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लेखक और इतिहासकार डॉ. खेमचन्द सोनी ‘साथी सम्मान’ से होंगे सम्मानित

लेखक और इतिहासकार डॉ. खेमचन्द सोनी ‘साथी सम्मान’ से होंगे सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : हिन्दी साहित्य संसद, चूरू द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘साथी सम्मान’ से रतननगर के लेखक एवं इतिहासकार डॉ. खेमचन्द सोनी को सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दी साहित्य संसद के अध्यक्ष एवं साहित्यकार बनवारी ‘खामोश’ ने बताया कि साथी परिवार के सौजन्य से प्रतिवर्ष 22 मई को स्थानीय साहित्यकार, शिक्षक, समाजसेवी एवं संस्था के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय रामावतार ‘साथी’ की स्मृति में साहित्यकार सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर साहित्य और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को ‘साथी सम्मान’ प्रदान किया जाता है।

इसी क्रम में संस्था द्वारा वर्ष 2026 के लिए यह सम्मान डॉ. खेमचन्द सोनी को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उनकी चर्चित कृति ‘रतननगर : एक विरासत’ सात वर्षों के अथक परिश्रम, तथ्य-संग्रह एवं गहन अनुसंधान का परिणाम है। यह ग्रंथ न केवल रतननगर के इतिहास का प्रामाणिक दस्तावेज है, बल्कि शोधार्थियों एवं इतिहास प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ स्रोत भी माना जा रहा है।

सम्मान समारोह 22 मई को चूरू स्थित दादू भवन सभागार में सायं 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

हिन्दी साहित्य संसद के प्रवक्ता चंद्रप्रकाश ढंढ ने बताया कि 5 फरवरी 1964 को जन्मे डॉ. खेमचन्द सोनी शिक्षा, शोध एवं सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में एक सशक्त हस्ताक्षर हैं। उन्होंने अपने बहुआयामी व्यक्तित्व से अकादमिक और सामाजिक जीवन को समृद्ध किया है। डॉ. सोनी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनारों में प्रभावी व्याख्यानों के लिए सुविख्यात रहे हैं तथा उनके 50 से अधिक शोधपत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

Related Articles