[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संत निरंकारी मंडल द्वारा समर्पण दिवस समागम 13 मई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संत निरंकारी मंडल द्वारा समर्पण दिवस समागम 13 मई को

संत निरंकारी मंडल द्वारा समर्पण दिवस समागम 13 मई को

खेतड़ी नगर : संत निरंकारी मंडल शाखा कॉपर के सौजन्य से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की पुण्य स्मृति में 13 मई, बुधवार को समर्पण दिवस समागम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थानीय जैन मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

समागम में बुहाना, खेतड़ी एवं कॉपर शाखा के संतजन भाग लेंगे। कार्यक्रम में दांता के महात्मा भंवरलाल जी मुख्य प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे।

आयोजकों के अनुसार सत्संग के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संत निरंकारी मंडल के सदस्यों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles