[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई करें : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई करें : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई करें : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक सेवाओं, ग्राम रथ अभियान, जनगणना-2027, मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान तथा एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित निरीक्षण, आकस्मिक जांच और प्रभावी निगरानी के माध्यम से घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग, गैस एजेंसियों की अनियमितताओं तथा संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

पीएचईडी अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन कंटीजेन्सी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने चिकित्सा विभाग को हीटवेव और मौसमी बीमारियों को लेकर पूरी तैयारी रखने को कहा। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

नगर निकाय अधिकारियों को गैनाणियों की ड्रेजिंग, नाला-नालियों की सफाई तथा हीट एक्शन प्लान के लिए आवश्यक डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। इसके साथ ही प्रवाह इंटर्नशिप कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को कार्यालयों में आने वाले इंटर्न को बेहतर प्रशिक्षण और सीख उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Related Articles