नवलगढ़ में सीवरेज चोक, सड़कों पर फैला गंदा पानी:वार्ड 41-42 के लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
नवलगढ़ में सीवरेज चोक, सड़कों पर फैला गंदा पानी:वार्ड 41-42 के लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
नवलगढ़ : नवलगढ़ के वार्ड संख्या 41 और 42 में सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर गंदा पानी फैल गया है। गलियों और मुख्य रास्तों पर दूषित पानी जमा होने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वार्डवासियों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे तीव्र दुर्गंध फैल रही है। इस बदबू के कारण लोगों को अपने घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। कई परिवारों ने दुर्गंध से बचने के लिए अपने घरों के गेट और खिड़कियां बंद कर रखी हैं।
बार-बार भर रहा पानी
वार्डवासियों ने बताया कि नगरपालिका द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी निकालने का काम किया जा रहा है, लेकिन कुछ ही समय बाद गलियों में फिर से गंदा पानी भर जाता है। लोगों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
वार्डवासियों ने प्रशासन और नगरपालिका से जल्द से जल्द सीवरेज लाइन की सफाई करवाकर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147278


