कोचिंग छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार:लड़कियों का पीछा कर अश्लील इशारे करता था, पुलिस की कालिका टीम ने दबोचा
कोचिंग छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार:लड़कियों का पीछा कर अश्लील इशारे करता था, पुलिस की कालिका टीम ने दबोचा
सीकर : सीकर में कोचिंग जाने वाली दो लड़कियों का पीछा करने वाले युवक को पुलिस की कालिका टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लड़कियों को देखकर गंदे-गंदे इशारे करता था। पुलिस की कालिका टीम ने आरोपी को लुहारू स्टैंड से दबोच लिया। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है।
कालिका टीम की किरण ने बताया कि करीब 4 से 5 दिन पहले कोचिंग जाने वाली लड़कियों के परिजनों ने सूचना दी कि एक युवक लड़कियों का रास्ता रोकता है और उन्हें गंदे-गंदे इशारे करता है। सूचना के बाद आरोपी की बाइक के नंबरों के आधार पर उसका पता लगाया गया।

आज जब दोनों लड़कियां कोचिंग जा रही थी तब आरोपी लुहारू स्टैंड के पास आकर उनका पीछा करने लगा। ऐसे में दोनों लड़कियों ने इसकी सूचना कालिका टीम को दी। कालिका टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी युवक रिजवान को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली पुलिस उसे थाने पर लेकर गई है।
किरण ने बताया की कार्रवाई में टीम की सुभीता,तारामणि, संतोष शामिल रही। यदि कोई लड़का किसी लड़की से इस तरह की छेड़छाड़ करता है तो इसकी सूचना टीम को दें। टीम तुरंत उस पर कार्रवाई करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147265


