झेरली पिलानी में ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई
झेरली पिलानी में ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र के झेरली ग्राम में राजस्थान सरकार के ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेड़ला , काजी, झेरली सहित कई ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थलों पर एकत्रित हुए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर पिलानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
ग्राम विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे उनका अधिकतम लाभ उठा सकें। साथ ही, क्षेत्रवासियों की समस्याओं का संकलन भी किया गया, जिससे उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
ग्राम विकास रथ अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम माना जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद मदन दारा , डॉ सुरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146434


