पिलानी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
पिलानी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : वीरता त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जन्म जयंती पिलानी में स्थित करणी माता मंदिर प्रांगण में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय साहस, मातृभूमि के प्रति समर्पण और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में समुंदर सिंह शेखावत छापड़ा विजय सिंह शेखावत ढ़ढार अभय सिंह खेड़ला वीरेंद्र सिंह शेखावत खेड़ला विजय सिंह रावत मोहन सिंह झेरली योगेंद्र सिंह गरिंडा नरेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह रिलायंस मैनेजर रिलायंस पिलानी प्रताप सिंह गॉड महेंद्र सिंह सुल्तान करतार सिंह पिलानी मनोज सिंह राठौड़ सुरेंद्र सिंह शेखावत केरपुरा सत्यवीर सिंह राठौड़ लाखलान विक्रम सिंह राठौड़ महलाना पवन कुमार पिलानी एवं रामावतार सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146434


