[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार:मलसीसर के रीको क्षेत्र में सप्लाई देने खड़ा था, घेराबंदी कर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार:मलसीसर के रीको क्षेत्र में सप्लाई देने खड़ा था, घेराबंदी कर पकड़ा

डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार:मलसीसर के रीको क्षेत्र में सप्लाई देने खड़ा था, घेराबंदी कर पकड़ा

मलसीसर : झुंझुनूं की मलसीसर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 15 किलो 120 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया गया है।

थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। ​पुलिस को रविवार (10 मई) को सूचना मिली कि ख्याली निवासी फूलचन्द उर्फ फूला भारी मात्रा में डोडा-पोस्त लेकर मलसीसर के रीको (RIICO) एरिया में किसी को सप्लाई देने की फिराक में खड़ा है।

​सूचना मिलते ही थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 किलो 120 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

​पुलिस ने आरोपी फूलचन्द उर्फ फूला (45) पुत्र जालुदास, निवासी ख्याली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और जिले में किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रूपेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles