[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी टीचर के घर से 19.60 लाख के नकदी-गहने चोरी:सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए चोर, परिवार के साथ डीडवाना गए हुए थे टीचर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सरकारी टीचर के घर से 19.60 लाख के नकदी-गहने चोरी:सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए चोर, परिवार के साथ डीडवाना गए हुए थे टीचर

सरकारी टीचर के घर से 19.60 लाख के नकदी-गहने चोरी:सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए चोर, परिवार के साथ डीडवाना गए हुए थे टीचर

नीमकाथाना : नीमकाथाना के वार्ड नंबर 6 स्थित पथवारी मोहल्ले में एक गवर्नमेंट टीचर के सूने मकान से लाखों रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। चोरों ने लगभग 4.60 लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए के आभूषण चुराए।

सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए

ये घटना टीचर मनोज मीणा के मकान में हुई, जब वे परिवार सहित डीडवाना गए हुए थे। चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। जाते समय चोर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

परिवार के साथ डीडवाना गए थे टीचर

पीड़ित अध्यापक मनोज मीणा ने बताया कि वे डीडवाना में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। वे 27 अप्रैल को अपने परिवार के साथ घर से डीडवाना गए थे। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे तक घर में सब ठीक था, लेकिन सुबह उठने पर सीसीटीवी कैमरे में कुछ नजर नहीं आया।

इसके बाद उन्होंने पड़ोसी पूरणमल को सूचना दी और मकान देखने को कहा। पड़ोसी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पूरणमल ने तुरंत मनोज मीणा के परिवार को सूचित किया, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित टीचर ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर घटना का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने ये भी बताया कि चोरी हुई नकदी उन्होंने छुट्टियों में अपने मकान का काम करवाने के लिए रखी थी।

Related Articles