[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर, ताले तोड़कर की चोरी; बाहर गया हुआ था परिवार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर, ताले तोड़कर की चोरी; बाहर गया हुआ था परिवार

सादुलपुर में सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर, ताले तोड़कर की चोरी; बाहर गया हुआ था परिवार

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 1 में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित मानसिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने राजगढ़ थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दीवार फांदकर घुसे चोर

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ये वारदात बीती रात को हुई जब परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। देर रात बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए।

50 हजार नकद, जेवर चुराए चोरों ने बैठक, मुख्य दरवाजे, तीन कमरों और पीछे बने गैर के ताले तोड़े। इसके बाद घर से करीब 50 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात, पाजेब और चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

परिवार के घर लौटने पर चोरी का पता चला। इस घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles