[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्राह्मण समाज विकास समिति की बैठक संपन्न, 31 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

ब्राह्मण समाज विकास समिति की बैठक संपन्न, 31 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

ब्राह्मण समाज विकास समिति की बैठक संपन्न, 31 मई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

सिंघाना : श्री जागृत बालाजी रूद्र मंदिर, इंदिरा कॉलोनी में ब्राह्मण समाज विकास समिति की कार्यकारिणी, कोर कमेटी, संरक्षक मंडल एवं समाज के प्रबुद्ध विप्रजनों की बैठक आयोजित की गई।

समिति सचिव डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आगामी 31 मई 2026, रविवार को प्रातः 9:15 बजे बुहाना स्थित खेमका कुलदेवी मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश पांडे ने की। समिति अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने समाज की दशा और दिशा पर विचार रखते हुए कहा कि समारोह में 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

इसके अलावा राज्य एवं केंद्र सरकार में नवनियुक्त विप्र प्रतिभाओं तथा आईआईटी, नीट, बिटसैट, आरएएस, आईएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत सिंघाना, बुहाना, पचेरी, कुहाड़वास एवं शाहपुर क्षेत्रों में आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने हेतु जिम्मेदार व्यक्तियों का चयन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में विजय पांडे, ओमप्रकाश बोहरा, राजेश बसावता, गुरुदयाल शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लकी शर्मा, कपिल शर्मा, एडवोकेट सुभाष शर्मा, संतोष कौशिक, शिवकुमार बोहरा, बाबूलाल सिमनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles