एफर्ट्स संस्था में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
एफर्ट्स संस्था में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : एफर्ट्स संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्था UPSC एवं RAS सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिकतम 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
अंबेडकर भवन झुंझुनूं में आयोजित बैठक में कोर कमेटी एवं सब-कोर कमेटी सदस्यों ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी एफर्ट्स संस्था वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन पत्र अंबेडकर भवन झुंझुनूं से प्राप्त कर जमा करवाए जा सकते हैं।
संस्था ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की है। झुंझुनूं जिले के वे विद्यार्थी, जो 12वीं अथवा कॉलेज के बाद नीट, आईआईटी, यूपीएससी, आरएएस, व्याख्याता, पटवारी, ग्रामसेवक, शिक्षक, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, आवेदन के पात्र होंगे।
पात्रता के तहत कला एवं वाणिज्य वर्ग में 85 प्रतिशत तथा विज्ञान एवं कृषि वर्ग में 90 प्रतिशत अंक आवश्यक रखे गए हैं। वहीं दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता एवं विशेष श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
संस्था के अनुसार UPSC एवं RAS प्री और मेन्स उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आगे की तैयारी के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। वहीं नीट, आईआईटी, यूपीएससी और आरएएस की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपए तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
संस्था की ओर से चयन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति, योग्यता एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 14 जून को अंबेडकर भवन झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में ओमप्रकाश भूरिया, डॉ. राकेश माहीच, इंद्राज सिंह भूरिया, महेश जसरापुर, जितेंद्र गर्वा, नरेंद्र कहडायला एवं सीताराम बास बुडाना सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146386


