[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला मंत्री के पति का अपहरण कर बेरहमी से की मारपीट, धारदार हथियारों से किया हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाजपा जिला मंत्री के पति का अपहरण कर बेरहमी से की मारपीट, धारदार हथियारों से किया हमला

भाजपा जिला मंत्री के पति का अपहरण कर बेरहमी से की मारपीट, धारदार हथियारों से किया हमला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : भाजपा की सीकर जिला मंत्री सावित्री देवी के पति राजेंद्र बाजिया के साथ अपहरण कर गंभीर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 4 बजे 8 से 10 बदमाशों ने पहले बावड़ी स्थित फार्म हाउस में तोड़फोड़ की और फिर राजेंद्र बाजिया का रास्ते से अपहरण कर उन्हें धारदार हथियारों व सरियों से बेरहमी से पीटा। जानकारी के अनुसार फार्म हाउस पर तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद राजेंद्र बाजिया घर से फार्म हाउस के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में दो गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और अपहरण करके ले गए।

आरोपियों ने उन्हें धीरजपुरा की तरफ ले जाकर धारदार हथियारों और लोहे की सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में आरोपी उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल राजेंद्र बाजिया को रींगस शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ भी अस्पताल पहुंचे और राजेंद्र बाजिया से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

इस संबंध में पीड़ित के भांजे शेर सिंह पुत्र मूलचंद जाट निवासी नाइंडा मलिकपुर ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में नरेंद्र ऐचरा, जितेंद्र बुरड़क, विक्की कुड़ी उर्फ क्लिपर और विजेंद्र मील को नामजद करते हुए 7-8 अन्य अज्ञात युवकों पर दो गाड़ियों में सवार होकर आने, फार्म हाउस में तोड़फोड़ करने और उसके मामा राजेंद्र बाजिया के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles