[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 35 से अधिक सदस्य सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 35 से अधिक सदस्य सम्मानित

राज-सेवा ने आयोजित किया स्नेह मिलन, पूर्व सैनिकों ने भी लिया भाग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जयपुर के होटल लॉर्ड्स प्लाजा में राजस्थान अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (राज-सेवा) द्वारा प्रथम स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिछले दो वर्षों में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयनित 35 से अधिक सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में RAS में चयनित सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए अन्य सदस्यों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी पूर्व सैनिकों को पंचशील एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। ]

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी. एल. मीणा (आईपीएस, एडीजी पुलिस कम्यूटिंग) ने की, जिन्होंने समाज के दोनों वर्गों को एकजुटता के साथ रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त आईपीएस सत्यवीर सिंह (अध्यक्ष, अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर एसोसिएशन, राजस्थान), श्रीराम चौरड़िया (अध्यक्ष, अजाक), जनरल रजिस्ट्रार पूरणमल बेरा और मोटिवेशन स्पीकर महेंद्र कुमार आनंद शामिल थे। इन अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने राज-सेवा के सदस्यों को इस तरह के आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं और संघ के लक्ष्यों को बड़े स्तर पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से गरीब, पिछड़े वर्ग और शहीद परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक सहायता प्रदान करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर एक म्यूजिकल इवनिंग का भी आयोजन किया गया।

Related Articles