[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संजीवनी, शब्दाक्षर व अलायंस क्लब ने दी स्वतंत्रता सेनानी नाहरसिंह को श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

संजीवनी, शब्दाक्षर व अलायंस क्लब ने दी स्वतंत्रता सेनानी नाहरसिंह को श्रद्धांजलि

संजीवनी, शब्दाक्षर व अलायंस क्लब ने दी स्वतंत्रता सेनानी नाहरसिंह को श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के नाहरसिहं पार्क में स्थित नाहरसिंहजी की प्रतिमा पर संजीवनी, शब्दाक्षर व अलायंस क्लब के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर संजीवनी शब्दाक्षर संरक्षक व अलायंस क्लब के पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड, पूर्व अंतराष्ट्रीय सचिव व संजीवनी सचिव डाॅ अनिल कुमार शर्मा, प्रांतपाल मनोज कुमार रूनला, पूर्व प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड, ओमप्रकाश चोबदार, जनार्दन घोडेला, शब्दाक्षर जिला अध्यक्ष रमाकांत सोनी, नेमीचंद चोबदार आदि उपस्थित रहे। डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि आज ही के दिन 1965 में स्वतंत्रता सेनानी नाहरसिंह का देहांत हो गया था। उनकी स्मृति में 1969 में नाहरसिंह शेखावत स्मारक का उदघाटन हुआ। वे स्वतंत्रता आंदोलन में अपने साथियों सहित सक्रिय रहे। जागीरदारो से मुकाबला किया। शोषितो के हितरक्षक थे। प्रजातंत्र के सजग प्रहरी, खेलों तथा नवयुवकों में नव जीवन देने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। आप व्यवहार कुशल व मृदुभाषी थे। आपके सुपुत्र भंवरसिंह भी नवलगढ के पंाच बार विधायक रहे। जगदीश प्रसाद जांगिड ने कहा कि नाहरसिंह स्वतंत्रता सेनानी, गरीबों के मसीहा, हंसमुख व मधुर स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। बड़े दुख की बात है कि उनका देहांत बहुत कम उम्र में हो गया। वे स्व. केशरदेव मिंतर के घनिष्ठ मित्र थे।

Related Articles