राजपुरा पहुंचा ग्राम रथ, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
राजपुरा पहुंचा ग्राम रथ, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को ग्राम रथ तारानगर विधानसभा क्षेत्र की राजपुरा ग्राम पंचायत पहुंचा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्राम रथ का स्वागत कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान केंद्रित विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लगाई गई सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है तथा ग्राम रथ अभियान के दौरान मौके पर ही समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर महावीर पूनियां ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान के गांवों को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यमुना जल को तारानगर सहित चूरू जिले तक पहुंचाने की योजना धरातल पर उतर रही है।
मदन नायक ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनसरोकार आधारित प्रशासन को प्राथमिकता दे रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
अभियान के दौरान कला जत्थों एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर विकास अधिकारी अशोक कुमार, सहायक विकास अधिकारी टीकूराम मीणा, श्याम सुन्दर शर्मा, प्रशासक शिवराम सिंह सिहाग, ग्राम विकास अधिकारी दशरथ यादव, सुरेन्द्र भाटिया, मुकेश नायक, मनोज स्वामी, रेंवतमल लाटा, भंवर सिंह, हाजी मुबारक खां, रणजीत तंवर, कुरसेद फौजी, मनोज लाटा, राजेन्द्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146248

