डॉ जुल्फिकार ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भेंट की पुस्तकें व फोटो
डॉ जुल्फिकार ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भेंट की पुस्तकें व फोटो
झुंझुनूं : स्वामी विवेकानंद पर शोधकार्य कर उनके विचारों के प्रचार-प्रसार में जुटे झुंझुनूं जिले के भीमसर गांव निवासी युवा लेखक एवं चिंतक डॉ. जुल्फिकार ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से जयपुर में मुलाकात कर अपनी दो पुस्तकें भेंट कीं।
डॉ. जुल्फिकार ने उन्हें “रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन” तथा “स्वामी विवेकानंद चिंतन एवं रामकृष्ण मिशन खेतड़ी” पुस्तकें भेंट कीं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थलों का विशेष मानचित्र भी सौंपा, जिसमें स्वामी विवेकानंद के पद-स्पर्श से जुड़े अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, माउंट आबू, खेतड़ी, झुंझुनूं और जोधपुर सहित विभिन्न स्थानों का उल्लेख किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का राजस्थान की वीरभूमि एवं यहां के लोगों के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान था। उन्होंने राजस्थान को त्याग, वीरता और स्वाभिमान की भूमि बताया था। देवनानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखे गए 312 पत्रों में से 125 पत्र राजस्थान के लोगों को लिखे गए, जो यहां के प्रति उनके विशेष लगाव को दर्शाते हैं।
डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस 2020 से शुरू किए गए “विवेकानंद कैलेंडर अभियान” के तहत अब तक करीब 80 हजार कैलेंडर नि:शुल्क वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक लाख युवाओं तक स्वामी विवेकानंद के विचार पहुंचाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146222


