[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 35.81 लाख की धोखाधड़ी:खेतड़ी की महिला ने एसपी को भेजा परिवाद, SC/ST एक्ट में कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 35.81 लाख की धोखाधड़ी:खेतड़ी की महिला ने एसपी को भेजा परिवाद, SC/ST एक्ट में कार्रवाई की मांग

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 35.81 लाख की धोखाधड़ी:खेतड़ी की महिला ने एसपी को भेजा परिवाद, SC/ST एक्ट में कार्रवाई की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की एक महिला ने जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 35.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला ने झुंझुनूं एसपी को परिवाद भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

लालगढ़ पपुरना निवासी हंसा देवी पत्नी अमरसिंह ने अपने परिवाद में बताया कि उनकी रिश्तेदारी के माध्यम से गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नगली निवासी संजय कुमार से संपर्क हुआ था। संजय कुमार ने अपनी करीब साढ़े बारह बीघा जमीन, जिसमें मकान, कुआं और बिजली कनेक्शन शामिल थे, 47 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था।

परिवाद के अनुसार, 9 दिसंबर 2024 को 500 रुपये के स्टाम्प पर इकरारनामा तैयार कर नोटरी करवाया गया। इसके बाद हंसा देवी ने संजय कुमार को 35 लाख 81 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।

आरोपी पक्ष लगातार जमीन की रजिस्ट्री टालता रहा

आरोप है कि भुगतान के बाद आरोपी पक्ष लगातार जमीन की रजिस्ट्री टालता रहा। महिला ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 को आरोपी पक्ष ने रजिस्ट्री कराने के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां इकरारनामा देखने के दौरान आरोपियों ने मूल स्टाम्प फाड़ दिया। साथ ही, जातिसूचक शब्द बोलते हुए महिला के साथ मारपीट की।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने स्पष्ट कहा कि न तो रुपये लौटाए जाएंगे और न ही जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी। परिवाद में यह भी उल्लेख है कि बाद में समझौते का आश्वासन दिया गया, लेकिन 25 अप्रैल को दोबारा संपर्क करने पर आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया। महिला ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में अपराध बनना मानते हुए जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से पुलिस उप अधीक्षक, नवलगढ़ वृत्त को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles