[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में पहुंचा ग्राम रथ अभियान:मानोता जाटान, लोयल और ढाणी बादान में नुक्कड़ नाटक और एलईडी से योजनाएं बताईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में पहुंचा ग्राम रथ अभियान:मानोता जाटान, लोयल और ढाणी बादान में नुक्कड़ नाटक और एलईडी से योजनाएं बताईं

जसरापुर में पहुंचा ग्राम रथ अभियान:मानोता जाटान, लोयल और ढाणी बादान में नुक्कड़ नाटक और एलईडी से योजनाएं बताईं

खेतड़ी : राज्य सरकार के प्रदेशव्यापी “ग्राम रथ अभियान” के तहत रविवार को जसरापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानोता जाटान, लोयल व ढाणी बादान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है।

अभियान के दौरान गांवों में पहुंचे एलईडी रथ और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया। इससे ग्रामीणों को योजनाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली। वहीं एलईडी रथ पर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से संबंधित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए।

रथ यात्रा प्रभारी एबीडीओ महेंद्र कुमावत ने बताया कि ग्राम रथ अभियान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उनका लक्ष्य है कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके।

वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पात्र होने पर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य जरूरतमंद लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोयल प्रशासक महेंद्रसिंह काजला, ग्राम पंचायत मानोता जाटान प्रशासक बहादुर मल मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप सिंह निर्वाण व विक्रम गुर्जर, कनिष्ठ लिपिक मुकेश कल्याण और सुखवीर ढाका, रामस्वरूप, कैप्टन शेर सिंह, रणवीर सिंह कमांडो, सुरेश मेघवाल, आदित्य, लालचंद, हरीश जांगिड़, सुनील शर्मा,कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह झाझरिया और पशु सहायक पूजा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles