[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सूने मकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सोने-चांदी के गहने और सीसीटीवी कैमरे बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सूने मकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सोने-चांदी के गहने और सीसीटीवी कैमरे बरामद

खेतड़ी में सूने मकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सोने-चांदी के गहने और सीसीटीवी कैमरे बरामद

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने कस्बे में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने और सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं।

थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया- 24 अप्रैल को कस्बे के वार्ड 14 निवासी योगेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। योगेश ने बताया कि 22 अप्रैल को उसके घर पर कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात चुरा लिए और कमरों में तोड़फोड़ कर डीवीआर भी ले गए।

कस्बे में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में खेतड़ी थाने में पहले तैनात रहे कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह और एचसी चौखाराम को शामिल किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और गहन प्रयासों के बाद आरोपी जसवंत उर्फ कालू पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो बगड़ हाल चेलापुरी, खेतड़ी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि चोरी के आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात का खुलासा करने में डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह और एचसी चौखाराम की विशेष भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई महिपाल सिंह, एचसी महेश, पवन कुमार, चौखाराम, कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह और अनिल कुमार शामिल थे।

Related Articles