[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में डोडा पोस्त, नकली पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:मौके से धारदार छुरी और बिना नंबर की बोलेरो भी जब्त

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में डोडा पोस्त, नकली पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:मौके से धारदार छुरी और बिना नंबर की बोलेरो भी जब्त

फतेहपुर में डोडा पोस्त, नकली पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:मौके से धारदार छुरी और बिना नंबर की बोलेरो भी जब्त

फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को अवैध मादक पदार्थ, नकली पिस्टल और धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है।

कोतवाल महेंद्र मीणा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी घनश्याम के पास से एक सफेद प्लास्टिक की थैली मिली। तलाशी लेने पर उसमें 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के पास से एक नकली पिस्टलनुमा हथियार भी मिला।

पुलिस ने आरोपी की बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली। वाहन के अंदर से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने डोडा पोस्त, धारदार छुरी, नकली पिस्टलनुमा हथियार और बोलेरो वाहन को नियमानुसार जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी घनश्याम बेटा भागुराम (30 वर्ष), निवासी जान्दवा, थाना रतनगढ़, जिला चूरू को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 137/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles