सीकर में मंदिरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा, महंतों-पुजारियों ने वापस लिया मंदिर बंद का ऐलान
सीकर में मंदिरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा, महंतों-पुजारियों ने वापस लिया मंदिर बंद का ऐलान
सीकर : सीकर के भगवान गोपीनाथ जी पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शांतिभंग के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शहर के मंदिरों के महंतों और पुजारियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार से मंदिरों के पट रखने का ऐलान किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब ये ऐलान वापस ले लिया गया है।
गोपीनाथ मंदिर के महंत तरुण गोस्वामी ने बताया- अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान गोपीनाथ की प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार कर चंदन लगाया गया था। इस दौरान सुरेश थालोड़ नामक युवक ने फेसबुक पर भगवान के स्वरूप पर अमर्यादित टिप्पणी की। इस संबंध में 1 मई को ही कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाने के बाद एसपी को भी ज्ञापन दिया गया था। मामले के करीब 21 दिन बाद युवक को पकड़ लिया गया है।
महंतों-पुजारियों की हुई मीटिंग
इधर, सीकर शहर में चंदपुरा रोड स्थित बोलता बालाजी मंदिर में रविवार को महंतों-पुजारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में बोलता बालाजी मंदिर महंत सुनील तिवाड़ी, देवीपुरा बालाजी मंदिर के ओमप्रकाश शर्मा, पारसनाथ महाराज, लड्डू गोपालदास महाराज, कल्याण धाम के व्यवस्थापक रवि शर्मा आदि ने कहा कि मंदिर आमजन की आस्था का केंद्र है। सार्वजनिक भावनाओं को आहत करने से बचने की जरूरत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146210


