लैब असिस्टेंट एग्जाम देने आई युवतियों के बाल खुलवाए:एंट्री देने से पहले चुन्नियां उतरवाई, पहली पारी में 2168 अब्सेंट
लैब असिस्टेंट एग्जाम देने आई युवतियों के बाल खुलवाए:एंट्री देने से पहले चुन्नियां उतरवाई, पहली पारी में 2168 अब्सेंट
सीकर : सीकर में लैब असिस्टेंट परीक्षा का आज दूसरा दिन है। परीक्षा आज 2 पारियों में हो रही है। पहली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे तक।
आज सुबह 8 से 9 बजे तक पहली पारी और दोपहर 1 से 2 बजे तक दूसरी पारी के परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सीकर के एसके स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले महिला परीक्षार्थियों को अपनी चुन्नियां उतारनी पड़ीं और बाल खोलने पड़े।
गौरतलब है कि सीकर में कुल 32 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है । आज पहली पारी में 10,008 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 7,840 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,168 अनुपस्थित रहे। लगभग 10,008 उम्मीदवार दूसरी पारी के लिए पंजीकृत हैं।
दोपहर 3 से 5 बजे तक दूसरी पारी की परीक्षा होगी। इसमें भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को दोपहर 1 से 2 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए 6 फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं, जो लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।
अब देखिए, एग्जाम से जुड़ी PHOTOS…


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146208


