16 साल की नाबालिग को दूसरी बार ले गए मां-बेटे:पहली बार रास्ते में छोड़ दिया था,युवक और मां के खिलाफ मामला दर्ज
16 साल की नाबालिग को दूसरी बार ले गए मां-बेटे:पहली बार रास्ते में छोड़ दिया था,युवक और मां के खिलाफ मामला दर्ज
सीकर : सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
16 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 4 मई की दोपहर को एक युवक और उसकी मां उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ पड़ोसी जिले में ले गए। जब इस बारे में घरवालों को पता लगा तो दोनों ने 5 मई को रास्ते में एक मोड़ पर नाबालिग को छोड़ दिया।
जहां से घरवाले नाबालिग को वापस लेकर आ गए। इसके बाद 6 मई की सुबह 8 बजे के करीब वही युवक और उसकी मां नाबालिग लड़की को वापस अपने साथ ले गए। परिवार ने अंदेशा जताया है कि दोनों मां-बेटे नाबालिग लड़की के साथ कुछ भी कर सकते हैं।
मंदिर में दर्शन करने गई महिला भी लापता
सीकर में 30 साल की महिला की भी लापता होने का मामला सामने आया है। महिला दूसरे जिले की रहने वाली है जो सीकर के मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। लेकिन वापस अपने घर पर नहीं गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146254

