बेरासर गांव में डेढ़ महीने से पानी सप्लाई ठप:ग्रामीण ने आपणी योजना पेयजल टंकी पर किया प्रदर्शन
बेरासर गांव में डेढ़ महीने से पानी सप्लाई ठप:ग्रामीण ने आपणी योजना पेयजल टंकी पर किया प्रदर्शन
सांडवा : बेरासर गांव में आपणी योजना से पानी की आपूर्ति पिछले डेढ़ महीने से बाधित होने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण सांडवा-दिखानादा बास स्थित आपणी योजना की पानी टंकी पर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात की।
ग्रामीणों ने मौके पर ही जेईएन से फोन पर बात की और तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में बिना हंगामा किए पानी उपलब्ध नहीं कराया जाता, जिससे उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय अधिकारियों ने नहर बंदी का हवाला देते हुए बताया कि हर सात दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि प्रशासक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वरलाल दुसाद ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सात दिन में पानी दिया जा रहा है, तो ग्रामीणों को डेढ़ महीने से पानी क्यों नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी के कारण गांव में पानी का संकट गहरा गया है, जिससे ग्रामीण अत्यधिक परेशान हैं। पीने के पानी के लिए उन्हें निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146254

