[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चारा और सामान जलकर राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चारा और सामान जलकर राख

स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चारा और सामान जलकर राख

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

श्रीमाधोपुर : जयरामपुरा पंचायत की ढाणी नोलावाली में स्टार्टर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मवेशियों के लिए रखा चारा और अन्य सामान अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

आगजनी की घटना महादेव सिंह मंगावा के खेत में हुई। आग की चपेट में आने से खेत में बंधे कुछ पशु भी झुलस गए। सूचना मिलने पर पशु एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और झुलसे पशुओं का उपचार किया गया।

घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मौका रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पाया।

Related Articles