[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के चार स्टूडेंट्स सम्मानित:कलेक्टर ने जनगणना मित्र अवॉर्ड दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के चार स्टूडेंट्स सम्मानित:कलेक्टर ने जनगणना मित्र अवॉर्ड दिया

नीमकाथाना के चार स्टूडेंट्स सम्मानित:कलेक्टर ने जनगणना मित्र अवॉर्ड दिया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत 

नीमकाथाना : सीकर जिला कलेक्टर एवं निदेशक जनगणना विभाग द्वारा शनिवार को ब्लॉक नीमकाथाना के चार प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को जनगणना मित्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स को यह सम्मान जनगणना कार्यक्रम के प्रथम चरण में उत्कृष्ट सहभागिता तथा स्व गणना अभियान में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ढाणी गुमान सिंह नीमकाथाना के छात्र आदित्य सैनी एवं छात्रा गुनगुन सैनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावंडा कला के छात्र गोविंद सिंह तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चला की ढाणी के छात्र प्रदीप गुर्जर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें… इन विद्यार्थियों ने जनगणना विभाग द्वारा संचालित “स्व गणना अभियान” के तहत 50 से अधिक परिवारों की स्व गणना पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने आमजन को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी देने, ऑनलाइन विवरण दर्ज करवाने तथा जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय योगदान दिया।

Related Articles