बबाई सरस डेयरी प्लांट में बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा:मंदिर में यज्ञ, हवन और भजन-कीर्तन हुए, सामूहिक आरती की
बबाई सरस डेयरी प्लांट में बालाजी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा:मंदिर में यज्ञ, हवन और भजन-कीर्तन हुए, सामूहिक आरती की
बबाई : बबाई कस्बे में स्टेट हाईवे नंबर 13 पर स्थित सरस डेयरी प्लांट में नवनिर्मित बालाजी मंदिर में शनिवार सुबह मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा बजरंग की मूर्ति की स्थापना की गई, जिसमें यज्ञ, हवन और भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन जीताराम मील ने की। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में एम.डी. एल.सी. बलाई, सहायक प्रबंधक मधुमालती शर्मा और पूर्व जिला प्रमुख सीकर के प्रतिनिधि दाताराम गुर्जर शामिल थे। मंच संचालन राजेश गाटराटा ने किया।
पंडित मुकेश शर्मा (पुरानाबास) ने मंदिर परिसर में हवन करवाया। हवन में पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, एम.डी. एल.सी. बलाई, चेयरमैन जीताराम मील, सहायक प्रबंधक मधुमालती शर्मा, मातादीन फागणा, सज्जन सिंह सिराधना, पूर्व सरपंच अमीचंद सिंगल और दयाराम कालश सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आहुतियां दीं। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर मूर्ति की स्थापना की गई। इसके बाद सामूहिक आरती कर प्रसाद चढ़ाया गया और भंडारा शुरू किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान सुभाष एंड पार्टी मावंडा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। समारोह में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रथम बलराम और द्वितीय रामवतार सैनी, डॉ. माडूराम, रामजीलाल चौधरी, श्योराम यादव, श्रमिक ठेकेदार प्रतिनिधि मुकेश अग्रवाल, रामलाल यादव, मदनलाल, अशोक जाखड़, श्रीचंद ओला, सुरेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2145462

