[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट बाजार को जाटिया बोलने पर भड़के लोग:पुजारी महासंघ अध्यक्ष के बयान से विवाद, संगठनों ने निकाली रैली, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाट बाजार को जाटिया बोलने पर भड़के लोग:पुजारी महासंघ अध्यक्ष के बयान से विवाद, संगठनों ने निकाली रैली, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

जाट बाजार को जाटिया बोलने पर भड़के लोग:पुजारी महासंघ अध्यक्ष के बयान से विवाद, संगठनों ने निकाली रैली, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के जाट बाजार को जाटिया बाजार बोलने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। यह आक्रोश रैली कल्याण सर्किल से रवाना होकर कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन सौंपा गया।

राजस्थान जाट महासभा के मनीष केसर खीचड़ ने बताया- पुजारी महासंघ के अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा ने राजस्थान सरकार द्वारा घोषित ‘जाट बाजार’ को ‘जाटिया बाजार’ बोलकर न केवल सरकार के नियमों और आदेशों की अवहेलना की है, बल्कि यह 36 कौम का अपमान भी है।

जाट कौम ऐसी कौम है जो हमेशा 36 कौम को साथ लेकर चलती है। शंकरलाल शर्मा द्वारा जाटिया बाजार बोलना उनकी ओछी मानसिकता का परिचय है और यह हमारे स्वाभिमान पर चोट है। आज जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि प्रशासन और पुलिस समय रहते शंकरलाल शर्मा पर उचित कार्रवाई करे, वरना आने वाले समय में उग्र आंदोलन होगा।

Related Articles