[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में होटल संचालक को मिली धमकी:रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया, विदेशी नंबर से दो बार आए कॉल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में होटल संचालक को मिली धमकी:रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया, विदेशी नंबर से दो बार आए कॉल

रींगस में होटल संचालक को मिली धमकी:रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया, विदेशी नंबर से दो बार आए कॉल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : पुलिस थाना क्षेत्र के महरोली गांव निवासी एक होटल व्यवसायी को विदेशी नंबरों से दो बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, होटल व्यवसायी गंगा सिंह महरोली ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसे विदेशी नंबरों से दो बार कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य वीरेंद्र चारण बताया। उसने व्हाट्सएप कॉल, टेक्स्ट मैसेज और वॉइस नोट के जरिए भी धमकियां दीं। लगभग 4 मिनट की बातचीत में कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। महरोली की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा के लिए गनमैन तैनात किया

डीएसपी आनंद राव ने बताया कि पीड़ित गंगा सिंह को विदेशी नंबरों से धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए एक गनमैन भी तैनात किया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और त्वरित कार्रवाई कर रही है। पुलिस कॉल और मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी होटल व्यवसायी और प्रॉपर्टी डीलर ककरालिया लालचंद यादव को विदेशी नंबरों से इसी तरह की धमकियां मिली थीं। इन दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और होटल व्यवसायियों में भय का माहौल है।

Related Articles