धीरजपुरा के राजेश बिजारणिया बने एनआईएस कोच
धीरजपुरा के राजेश बिजारणिया बने एनआईएस कोच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : निकटवर्ती गांव धीरजपुरा निवासी राजेश बिजारणिया ने शूटिंग खेल में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सर्टिफाइड एनआईएस कोच बनने का गौरव प्राप्त किया है। राजेश ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला द्वारा आयोजित एनआईएस परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उन्होंने राइफल, पिस्टल और शॉटगन तीनों इवेंट में परीक्षा पास की है।
इस कोर्स का प्रायोगिक प्रशिक्षण डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में आयोजित किया गया। छह सप्ताह तक चले विशेष प्रशिक्षण एवं परीक्षा में देश के कई ओलंपिक खिलाड़ी भी शामिल रहे।
राजेश बिजारणिया पहले से ही शूटिंग खेल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। वर्तमान में वे दिल्ली में रहकर बच्चों को शूटिंग की बारीकियां सिखा रहे हैं तथा स्वयं भी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। राजेश की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2145350

