किशोरपुरा में उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति की वार्षिक बैठक आज
किशोरपुरा में उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति की वार्षिक बैठक आज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : किशोरपुरा में स्थित जगदंबा टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी में उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन रविवार को प्रातः 9:30 बजे किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नत्थूराम कामरेड ने बताया कि 10 मई को आयोजित बैठक में ग्राम इकाइयों के माध्यम से गांव वाइज रिपोर्ट लेकर पेयजल आपूर्ति के लिए पीएचईडी विभाग और प्रशासन को अवगत करवाकर समाधान करवाना, आगामी 2 वर्षों के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु चर्चा करना, वर्ष 2019 से 2025 तक जेजेएम कार्यों और पेयजल टैंकर सप्लाई में अनियमित की जांच करवाने की मांग की जाएगी। वर्ष 2026 की गर्मियों में पेयजल टैंकर सप्लाई ठेका व पीएचईडी विभाग की अब तक की तैयारी की समीक्षा रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारीयों व सदस्यों की जगह सक्रिय पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की नियुक्ति करने पर चर्चा की जाएगी। कामरेड सैनी ने मीडिया के माध्यम से उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों सहित आमजन से बैठक में भाग लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2145243


