[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिजिटल जनगणना 2027 में सीकर बना प्रदेश का मॉडल जिला, स्व-गणना में राजस्थान में प्रथम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डिजिटल जनगणना 2027 में सीकर बना प्रदेश का मॉडल जिला, स्व-गणना में राजस्थान में प्रथम

डिजिटल जनगणना 2027 में सीकर बना प्रदेश का मॉडल जिला, स्व-गणना में राजस्थान में प्रथम

सीकर : भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के तहत सीकर जिले ने प्रदेश में नई पहचान बनाई है। 1 से 15 मई तक चल रहे स्व-गणना अभियान में 42,589 परिवारों की ऑनलाइन भागीदारी के साथ सीकर ने प्रतिशत के आधार पर राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है।

शनिवार को जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर के निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने सीकर पहुंचकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी के साथ तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिले की नवाचारपूर्ण पहल ‘जनगणना मित्र’ की सराहना करते हुए निदेशक ने इसे पूरे देश के लिए मॉडल बताया।

12 जनगणना कर्मवीरों का सम्मान

बैठक के दौरान स्व-गणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 जनगणना कर्मवीरों को सम्मानित किया गया। इनमें 10 छात्र-छात्राएं शामिल रहे, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में 50 से अधिक परिवारों की स्व-गणना करवाई। वहीं शिक्षक रणजीत और रामस्वरूप को अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत स्व-गणना सुनिश्चित करने पर सम्मानित किया गया।

4888 गणना ब्लॉक, 5111 प्रगणक तैनात

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा, जबकि जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी। जिले में 4888 मकान गणना ब्लॉक बनाए गए हैं तथा 5111 प्रगणक और 871 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 134 बैच संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें से 98 का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है।

27 चार्ज क्षेत्रों में बनाए नियंत्रण कक्ष

डिजिटल जनगणना की निगरानी के लिए जिला स्तर सहित सभी 27 चार्ज क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने आमजन से 15 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कराने की अपील की है।

Related Articles