सिंघाना में जलभराव से बढ़ रहे हादसे, ग्रामीणों का प्रदर्शन:मुख्य सड़क पर पानी निकासी की मांग, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
सिंघाना में जलभराव से बढ़ रहे हादसे, ग्रामीणों का प्रदर्शन:मुख्य सड़क पर पानी निकासी की मांग, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में रानी सत्ती मंदिर के पास मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पानी की उचित निकासी की मांग की।
ग्रामीण बोले-पालिका प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से फिसलन बढ़ गई है। हर्षित शर्मा ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बाइक फिसलने से हादसे हो रहे हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
जल्द समाधान करने की मांग
आंदोलन की चेतावनी दी
शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की निकासी और सड़क सुधार का कार्य नहीं कराया गया, तो वे आमजन के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमोद, संजय फौजी, मोहन, मनोज, मोनू, अमित सैन, नरेंद्र, सिकंदर, योगेश सैन सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144947

