37 सेंटर पर हो रही लैब असिस्टेंट की परीक्षा:आज भूगोल का एग्जाम, अभ्यर्थी बोले- तैयारी अच्छी; जांच के बाद मिली एंट्री
37 सेंटर पर हो रही लैब असिस्टेंट की परीक्षा:आज भूगोल का एग्जाम, अभ्यर्थी बोले- तैयारी अच्छी; जांच के बाद मिली एंट्री
झुंझुनूं : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का शनिवार को आयोजन किया गया। यह परीक्षा एकल पारी में आयोजित की जा रही है। जो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। आज भूगोल (Geography) विषय का पेपर आयोजित किया जा रहा है। जिले के झुंझुनूं मुख्यालय, बगड़ और नवलगढ़ क्षेत्र में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 11,864 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सेंटर के बाहर मौजूद स्टूडेंट्स ने कहा कि पेपर के हिसाब से उनकी तैयारी अच्छी है।
केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर और शारीरिक जांच (Frisking) के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र के बाहर और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष उड़नदस्ते (Flying Squads) और निगरानी दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

बस स्टैंड पर भी प्रबंध
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM) अजय आर्य ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आर्य ने कहा- 2 दिवसीय इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए हमने सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली थीं। रोडवेज बस स्टैंड और निजी बस स्टैंड्स पर भी परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144940


