गुढ़ागौड़जी में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर:गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद किया जयपुर रेफर, चालक फरार
गुढ़ागौड़जी में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर:गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद किया जयपुर रेफर, चालक फरार
गुढ़ागौड़जी : कस्बे के मानसी मार्केट क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर केरसिंह बिजारणियां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हुक्मपुरा निवासी केरसिंह बिजारणियां (40) पुत्र मूलचंद मानसी मार्केट स्थित एक खाद बीज भंडार पर पिकअप चालक के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी भोड़की की तरफ से तेज गति में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केरसिंह करीब छह फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े।
इस हादसे में केरसिंह के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागौड़जी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक टक्कर मारने के बाद गुढ़ागौड़जी बाजार की ओर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें बाइक सवार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144953


