खेतड़ी की पपुरना पंचायत में फर्जी पट्टे का मामला:तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित, जिला परिषद ने लिया एक्शन
खेतड़ी की पपुरना पंचायत में फर्जी पट्टे का मामला:तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित, जिला परिषद ने लिया एक्शन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड स्थित पपुरना पंचायत में फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में जिला परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिषद प्रशासन ने पपुरना के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद की गई।
सीईओ ने जारी किए आदेश
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैलाश चंद द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि पंचायत समिति विकास अधिकारी की प्रारंभिक जांच में फर्जी पट्टे जारी करने में अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाया गया। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी जयकिशन का मुख्यालय अगले आदेश तक जिला परिषद मुख्यालय झुंझुनूं के पंचायत प्रकोष्ठ में रहेगा।
लंबे समय से मिल रहीं थीं शिकायतें
पपुरना ग्राम पंचायत क्षेत्र में फर्जी तरीके से पट्टे जारी किए जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच में दस्तावेजों में हेरफेर और प्रक्रियागत लापरवाही सामने आई, जिसके बाद सीईओ ने तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए।
ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि फर्जी पट्टों से जरूरतमंदों को परेशानी होती है और सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मामले में अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144940


